लेखनी प्रतियोगिता -09-Jun-2022 तेरी आरती गाऊं ओ गंगा मैया (गंगा मैया की आरती)
रचयिता-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक-तेरी आरती गाऊं
ओ गंगा मैया…... (गंगा जी की आरती)
तेरी आरती गाऊ
ओ गंगा मैया....
तेरी स्तुति सुनाऊ
ओ गंगा मैया.....
तेरी आरती गाऊं
ओ गंगा मैया
मैं तो आरती उतारू रे...... ओ गंगा मैया
पूजा का थाल सजाऊं, धूप दीप जलाऊं
मैया को आज मनाऊं
ओ गंगा मैया....
तेरी आरती गाऊं
ओ गंगा मैया.......
सुमन चढ़ाऊं, माल्य पहनाऊं
पुष्पो की बौछार करूं
ओ गंगा मैया....
तेरी आरती गाऊं
ओ गंगा मैया......
चुनरी चढ़ाऊं, हरला पहनाऊं
सोलह श्रृंगार करूं
ओ गंगा मैया…..
तेरी आरती गाऊं
ओ गंगा मैया.....
नाड़ियां धराऊ, नवेध चढ़ाऊं
छप्पन भोग धरूं
ओ गंगा मैया
तेरी आरती गाऊं
ओ गंगा मैया.....
गंगा स्नान करे नरनार
धरती पर मिले स्वर्ग द्वार
ओ गंगा मैया
तेरी आरती गाऊं
ओ गंगा मैया....
तेरे पवित्र जल का करे पयपान
सबका करे बेड़ा पार
ओ गंगा मैया
तेरी आरती गाऊं
ओ गंगा मैया.......
निशा में करू तेरी संध्या आरती
भक्तों के दुखड़ो को निवारती
ओ गंगा मैया
तेरी आरती गाऊं
ओ गंगा मैया.....
तेरी स्तुति सुनाऊं
ओ गंगा मैया...
Seema Priyadarshini sahay
11-Jun-2022 05:39 PM
बेहतरीन
Reply
Gunjan Kamal
10-Jun-2022 04:19 PM
शानदार प्रस्तुति 👌
Reply
Abhinav ji
10-Jun-2022 01:08 AM
Nice👍
Reply